{"_id":"5a89ae114f1c1b8e238b94fc","slug":"151518972433-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहदी सरकारी स्कूलों की मद्द को आगे आई बीएसएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहदी सरकारी स्कूलों की मद्द को आगे आई बीएसएफ
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों की मदद को आगे आई बीएसएफ
सीमांत गट्टी राजोके सरकारी स्कूल को बीएसएफ ने दिया डेढ़ लाख का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
भारत-पाक सरहद से सटे उन सरकारी स्कूलों में बीएसएफ अपना योगदान देने के लिए आगे बढ़ी ई है, जिन स्कूलों में बबच्चे पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अलग गतिविधियां कर रहे हैं। सीमांत गांव गट्टी राजोके के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बीएसएफ ने कंप्यूटर, वाटर कुलर और खेल से संबंधित सामान दिया है।
स्कूल के प्रिंसिपल डा. सतिंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन-105 के सीओ जेके बिरदी व उनकी समूह टीम की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत स्कूल को डेढ़ लाख रुपये का सामान स्कूल को दिया है। स्कूल में सीओ बिरदी के अलावा उनकी पत्नी, बीएसएफ के अधिकारी अनिल शर्मा, हरिंद्र कुमार पहुंचे।सीओ बिरदी ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की तरक्की शिक्षा के विकास से ही दूर हो सकती है, इसलिए बीएसएफ उनकी हर संभव मद्द करेगी। सीमावर्ती क्षेत्र के छात्रों के लिए कैरियर गाइडेंस के लिए विशेष प्रोग्राम शुरु किए जाएंगे।
इस दौरान डा. सतिन्द्र सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए बीएसएफ से प्रत्येक प्रकार की सहायता ली जा रही है। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले कंप्यूटर चोरी होने के कारण बच्चे कंप्यूटर शिक्षा से वंचित थे, अब आधुनिक तकनीक के कंप्यूटर मिलने से छात्रों के लिए कंप्यूटर शिक्षा के साथ संबंधित प्रैक्टीकल ज्ञान हासिल कर सकेंगे।। इस मौके पर स्कूल के 137 बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी व खेलों का सामान वितरित किया गया। इस मौके पर समुंदर सिंह डिप्टी कमांडैंट, पीके दास, गुरनाम सिंह चेयरमैन, प्रकाश सिंह, सरपंच, मक्खन सिंह, सुखविन्द्र सिंह लैक्चरार, गीता, सरुचि मेहता, रजेश कुमार, प्रितपाल सिंह, पारस खुल्लर सेंटर हैड टीचर, शिंद्रपाल सिंह, लखविन्द्र सिंह, वरिन्द्र कुमार, मिनाक्षी शर्मा, विजय भारती, सुखविन्द्र सिंह हैड टीचर, जोगिन्द्र सिंह मौजूद थे।