{"_id":"5a490d184f1c1b686a8bcc95","slug":"151514736920-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुटीक में आग से लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुटीक में आग से लाखों रुपये का नुकसान
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से बुटीक में लगी आग
मुक्तसर। शहर के रामबाड़ा बाजार स्थित बुटीक में शाट सर्किट से आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। रामबाड़ा बाजार में सामिया नाम का बुटीक है। लोगों को रविवार को सुबह करीब छह बजे बुटीक में से उठता धुंआ देखा। दुकान के मालिक इकरार अहमद ने बताया कि आग के बारे में पता चलते ही उन्होंने अपने स्तर पर लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू करते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएफओ जोगिंदर सिंह, फायरमैन जगमेल सिंह, हरभजन सिंह व शमशेर सिंह दमकल के साथ मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने भी शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। बुटीक मालिक इकरार अहमद के अनुसार उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कैप्शन :- मुक्तसर के रामबाड़ा बाजार में आग से जला बुटीक।