{"_id":"5a0487e24f1c1b87698ba649","slug":"151510246370-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक आपरेटरों ने किया नेशनल हाईवे अथारिटी कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक आपरेटरों ने किया नेशनल हाईवे अथारिटी कार्यालय का घेराव
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा पर अवैध वसूली से भड़के ट्रक आपरेटर
- नेशनल हाईवे अथारिटी कार्यालय का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
चलांग टोल प्लाजा पर ट्रक आपरेटरों से अवैध वसूली को लेकर ट्रक आपरेटर सभा (जालंधर) की ओर से नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया कार्यालय का घेराव किया गया। कालिया कालोनी स्थित कार्यालय में किए गए इस प्रदर्शन में भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी भी शामिल हुए।
अमरी ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर ट्रक आपरेटरों से अवैध वसूली की जा रही है। अमरजीत अमरी ने अधिकारियों से कहा कि चलांग टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवरों से 500 की जगह 1000 रुपये वसूले जा रहे हैं, जो कि सरासर धक्केशाही है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथारिटी के जीएम एनके जैन को इस संबंध में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अथारिटी इस समस्या का हल जल्द करवाए नहीं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। हंगामा बढ़ता देख अथारिटी के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। इस मौके पर विष्णु जोशी, लक्की, टीका दुलारा और अन्य मौजूद थे।