{"_id":"5c97aaa4bdec22145a0ea5be","slug":"141553443492-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मैरा में कच्ची शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मैरा में कच्ची शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन
गांव मैरा में सरेआम बिक रही कच्ची शराब
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सुजानपुर के गांव मैरा भदराली की महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मौके पर कमला देवी, बीना देवी, सुमन बाला, सत्या देवी, रानी, पुष्पा, ममता, सृष्टा देवी, राम प्यारी, आशु ने बताया कि उनके गांव में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची शराब बेचते हैं। इससे युवा पीढ़ी शराब की लत का शिकार हो रही है। लोगों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी खराब हो रही है। इस कारण उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही है। शाम होते ही गांव में शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। इस कारण गांव के चौक-चौराहों का माहौल खराब हो चुका है। शराबी आपस में गाली-गलौज करते हैं। शाम के समय महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर इस शराब की बिक्री को नहीं रोका गया तो गांवों की युवा पीढ़ी नशे में गर्त हो जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि गांव में हो रही अवैध शराब की बिक्री बंद करवाई जाए ताकि गांवों के लोग अमन चैन से जीवन यापन कर सकें।
फोटो:-1-प्रदर्शन करती शराब की अवैध बिक्री से नाराज महिलाएं।