{"_id":"5bbb8def867a55283d28abdb","slug":"141539018223-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर दफ्तर के आगे लगाया जाएगा पार्क में पड़ा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर दफ्तर के आगे लगाया जाएगा पार्क में पड़ा मलबा
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। दिशादीप के संस्थापक चेयरमैन लायन एसएम सिंह की तरफ से गुलवंत सिंह विलैती पार्क में नगर निगम की ओर से गंदगी फैलाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इलाके के लोगों नेे नगर निगम की इस कार्रवाई को गलत बताया।
एसएम सिंह ने कहा कि दो महीने पहले निगम ने पार्क में वाटर पंप लगाने के लिए बोरिंग की थी। इसके कारण पार्क की घास तो खराब हुई ही साथ में बोर से निकले मलबे को भी पार्क में ही फेंक दिया गया। इसके कारण पार्क में बदबू फैल गई है और गंदगी बीमारियों को दावत दे रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में संबंधित कर्मचारियों, नगर निगम के कमिश्नर व मेयर को कई बार कहा गया है लेकिन इस समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर पार्क में लगे मलबे व गंदगी के ढेर को उठाकर पार्क साफ नहीं करवाया गया तो इलाका निवासी इस मलबे व गंदगी को मेयर दफ्तर के सामने फेंका जाएगा। उनकी और इलाके के लोगाें की तरफ से पार्क में 50 पौधे भी लगाए जाएंगे।