{"_id":"5b36646b4f1c1bfd6e8ba5fd","slug":"141530291307-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लाटर हाउस बनाने के प्रस्ताव पर गदाईपुर के लोगों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लाटर हाउस बनाने के प्रस्ताव पर गदाईपुर के लोगों ने जताई नाराजगी
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
स्लाटर हाउस बनाने के प्रस्ताव पर जताया रोष
जालंधर। नगर निगम की हाउस मीटिंग में मेयर जगदीश राजा द्वारा गदाईपुर में स्लाटर हाउस बनाने के प्रस्ताव पास करने पर इलाके के लोगों ने जबरदस्त नाराजगी जाहिर की। हाउस मीटिंग में इलाका पार्षद ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया, लेकिन हंगामे के बीच पार्षद की नहीं सुनी गई। इस मसले पर मेयर राजा ने कहा था कि विधायक बावा हैनरी से जाकर मिले। शुक्रवार को पार्षद-पति रवि सैनी की अगुवाई में इलाके के कारोबारी और अन्य लोग विधायक बावा हैनरी के दफ्तर पहुंचे। लोगों की बात सुनने के बाद बावा हैनरी ने कहा है कि गदाइपुर में स्लाटर हाउस नहीं लगने दिया जाएगा। पार्षद-पति रवि सैनी के साथ इंडस्ट्रियलिस्ट नेता तेजिंदर भसीन, पूर्व प्रधान सतपाल, कारोबारी अशोक मल्होत्रा समेत कई इंडस्ट्रियलिस्ट और आसपास के मोहल्ले के लोग विधायक बावा हैनरी से मिलकर स्लाटर हाउस का विरोध किया। रवि सैनी ने बताया कि स्लाटर हाउस में उनकी काउंसलर पत्नी ने डटकर विरोध किया, लेकिन मेयर नहीं माने। सभी की बात सुनने के बाद बावा हैनरी ने कहा है कि स्लाटर हाउस नहीं लगने देंगे। इस मसले पर मेयर से भी बात करेंगे।