{"_id":"5a8b005e4f1c1b410b8b9e6d","slug":"141519059038-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व आंगनबाड़ी मुलाजिमों में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व आंगनबाड़ी मुलाजिमों में हाथापाई
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस व आंगनबाड़ी मुलाजिमों में हाथापाई
-- वित्त मंत्री निवास समक्ष जा रही थीं पुतला फूंकने
-- पुलिस ने रास्ते में ही छीना पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
बादल (मुक्तसर)।
गांव बादल में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के निवास समक्ष पुतला फूंक प्रदर्शन करने जा रही आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान महिला वर्करों द्वारा नाके से आगे बढ़ने को लेकर पुलिस कर्मचारियों में हाथापाई भी हो गई। मगर पुलिस कर्मियों ने कर्मचारियों से पुतला छीन लिया। जिस पर प्रदर्शनकारी मुलाजिमों ने नाके पर ही धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस दौरान पुलिस ऑल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष हरगोबिंद कौर की कार को भी थाने ले गई। साथ ही कार चालक सुखजिंदर सिंह का मोबाइल तक छीन लिया। मगर मामला शांत होने के बाद पुलिस ने कार व मोबाइल लौटा दिया। गौरतलब है कि सूबा कमेटी के फैसले अनुसार यूनियन द्वारा पूरे राज्य भर में सोमवार को वित्त मंत्री के पुतले फूंक ने का प्रोग्राम था। तय प्रोग्राम अनुसार बाद दोपहर जब करीब साठ आंगनबाड़ी मुलाजिम व हेल्पर गांव ख्योंवाली से बादल को बढने लगी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदेश अध्यक्ष हरगोबिंद कौर व जिला अध्यक्ष शिंदरपाल कौर ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने महिला कर्मचारियों के साथ धक्के-मुक्की की। उनकी बाजू तक मरोड़ दी। वहां कोई महिला पुलिस कर्मी तैनात नहीं थी। बताते हैं कि करीब पंद्रह र्वकर वित्त मंत्री के निवास के समक्ष पहुंच चुकी थी और उन्होंने वहां प्रदर्शन किया।