{"_id":"5a88614e4f1c1bf07b8b7cb5","slug":"131518887246-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी ने दोआबा साइंस-फिएस्टा में जीती ओवरआल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी ने दोआबा साइंस-फिएस्टा में जीती ओवरआल ट्राफी
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
डीएवी ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। डीएवी कॉलेज के छात्रों ने दोआबा कॉलेज की ओर से आयोजित डीबीटी प्रायोजित साइंस फिएस्टा-2018 में हिस्सा लिया। इसमें पोस्टर प्रेजेंटेशन, क्विज, मॉडल, आइडिया फैक्ट्री, रंगोली, पेंटिंग, फोटोग्राफी, गैस्ट्रो उत्सव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित डांस आइटम भी शामिल थे। इस साइंस फिएस्टा में सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने का पुरस्कार दिव्य सुपला, श्रेया मरवाहा, सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक खाद्य तैयारी का पुरस्कार स्माइली कालरा को दिया गया। वहीं साइटून में अनुकृति, सर्वश्रेष्ठ नृत्य में भी अनुकृति, विज्ञान प्रश्नोत्तरी हर्षिता, लीना और प्रशांत को मिला। मॉडल प्रस्तुति में प्रशंसा पुरस्कार बीएससी मेडिकल की मुस्कान को दिया गया। डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोड़ा ने छात्रों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।