{"_id":"5a33fcd54f1c1bc5758b93c0","slug":"131513356501-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को बदलने की शुरुआत खुद से करने की जरूरत : मोहम्मद तैय्यब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को बदलने की शुरुआत खुद से करने की जरूरत : मोहम्मद तैय्यब
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
‘समाज बदलने की शुरुआत खुद से करें’
डीसी से रूबरू होकर बच्चों ने की दिल की बातें सांझा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
यदि हम समाज को बदलना है तो हमें इसकी शुरुआत खुद से करनी होगी। यह बात डीसी मोहम्मतद तैय्यब ने योजना भवन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कही।
डीसी ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए दूसरों की तरफ देखने की जगह हमें खुद प्रयास करने चाहिए। यदि हम यह सोच लें कि समाज में हो रहे गलत काम हम नहीं करेंगे तो यह लोगों की मानसिकता बदलने की एक शुरुआत होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बड़ी सोच रखकर मेहनत करने से जीवन में हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत सी रुकावटों पैदा होंगी, इनका सामना करते हुए हमें हमेशा लगातार कोशिश करनी चाहिए। हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य एक बढ़िया मनुष्य बनने का होना चाहिए। इलेक्ट्रानिक गैजेट से संबंधित विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते डीसी ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट आदि का प्रयोग हमें दायरे में रह कर अपने काम के लिए करना चाहिए। अति हर चीज की बुरी होती है, जिससे केवल समय ही बर्बाद होता है। वह इतना चीजों का प्रयोग अपनी पढ़ाई के लिए करें, न कि गेम खेलने और फिल्मे आदि देखने के लिए।
डीसी ने बच्चों को हर तरह के प्रदूषण, गंदगी और नशे के खिलाफ आवाज उठाने और इस प्रति दूसरे को जागरूक करने का आह्वान किया। यातायात नियमों का पालन करने और पानी बचाने के लिए भी प्रेरित किया। डीसी ने बच्चों से अपने दिल की बातें सांझी करते हुए दिल लगाकर पढ़ने और मुकाबलों के इम्तिहानों के बाद आईएएस अधिकारी बनने तक के सफर के बारे में बताया, जिससे विद्यार्थी बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की तरफ से पूछे गए सवालों के बखूबी जवाब दिए और उनकी शंकों का निवारण किया। उन्होंने कहा कि हर महीने इस तरह के रूबरू प्रोगराम करवाए जाएंगे, जिनमें जिले के सभी ब्लाकों के छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम चार स्कूलों के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवानीपुर, सरकारी हाई स्कूल धालीवाल दोनां, एमजीएन पब्लिक पब्लिक स्कूल और आनंद पब्लिक स्कूल कपूरथला के विद्यार्थी शामिल थे। इस मौके पर एडीसी जनरल राहुल चाबा, सहायक कमिश्नर मेजर सुमित मुद्ध, डीईओ (सेकेंडरी) श्रीमती सतपाल कौर बाजवा, सतनाम सिंह के अलावा संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल और स्टाफ मेंबर उपस्थित थे।