{"_id":"66a3a88e82716948830240b6","slug":"12459-passengers-caught-traveling-ticketless-in-train-fine-recovered-rs-81-lakh-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102454-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: ट्रेन में बेटिकट सफर करते 12,459 यात्री काबू, वसूला 81 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: ट्रेन में बेटिकट सफर करते 12,459 यात्री काबू, वसूला 81 लाख रुपये जुर्माना
Fri, 26 Jul 2024 07:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हुए 12,459 यात्रियों की धरपकड़ कर 81 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है।
रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम संजय साहू व डिवीजन के सीनियर कामर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि विशेषकर उन ट्रेनों में यह जांच की जा रही है जिनमें उच्च अधिकारियों द्वारा निगरानी के दौरान अनधिकृत एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ भीड़ पाई गई है।
उन्होंने बताया कि 12 जुलाई से फिरोजपुर मंडल के जालंधर-अमृतसर, फिरोजपुर-बठिंडा, लुधियाना-पठानकोट कैंट, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-पठानकोट कैंट, लुधियाना-जालंधर कैंट, श्रीनगर-बनिहाल सेक्शनों पर गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करते हुए 12,459 रेल यात्रियों को काबू कर उनसे से 81 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया है।