{"_id":"5c82a23fbdec22141231e245","slug":"121552065087-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने लीड बैंक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने लीड बैंक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने लीड बैंक को सौंपा ज्ञापन
मुक्तसर। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां की ओर से शुक्रवार को लीड बैंक को ज्ञापन सौंपा गया। भाकियू के जिला अध्यक्ष पूरण सिंह दोदा के नेतृत्व में किसानों ने जलालाबाद रोड पर बैंक के क्लर्क को ज्ञापन दिया। इसके साथ ही पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से पंजाब की सात संघर्षशील जत्थेबंदियों को दिया गया पत्र भी बैंक को सौंपा। इससे पहले किसानों ने भाई महा सिंह दीवान हाल में बैठक भी की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरबंस सिंह कोटली, महा सचिव गुरभगत सिंह भलाईआणा ने कहा कि बैंक और आढ़ती की ओर से कर्ज देते समय लिए गए चेक किसानों के गले की फांस बने हुए हैं। चेक बाउंस होने पर किसानों को अदालत में केस लगाकर सजा व जुर्माने करवाए जाते हैं। लुधियाना में दिए धरने के दौरान सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने 20 फरवरी की बैठक में चेक को गेर कानूनी माना था। जबकि 22 फरवरी को पंजाब हरियाणा कोर्ट ने पंजाब की सभी बैंक को खाली चेक पांच मार्च तक वापस करने को कहा था मगर इस आदेश को अभी तक लागू नहीं किया गया। इसी संबंध में ही 12 मार्च को सतलुज ग्रामीण बैंक किल्लियांवाली के सामने धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अजैब सिंह, गुरमेल सिंह, जोगिंदर सिंह, मक्खन सिंह, जुगराज सिंह, गुलाब सिंह, राजा सिंह, हरविंदर सिंह, सुखराज सिंह, गुलाब सिंह, हरदेव सिंह, नाहर सिंह, हरनेक सिंह, हरबंक सिंह और मलकीत सिंह मौजूद थे।