{"_id":"5b92b158867a557f714f6d9c","slug":"121536340312-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली-भाजपा उम्मीदवारों के कांग्रेसियों ने फाडे नामाकंन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली-भाजपा उम्मीदवारों के कांग्रेसियों ने फाडे नामाकंन पत्र
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली-भाजपा प्रत्याशियों के नामांकनपत्र फाडे़
कांग्रेसियों पर गठबंधन उम्मीदवारों ने लगाया आरोप
भाजपा महिला उम्मीदवार से दुर्व्यवहार करने आक्षेप
विरोध में शिअद-भाजपा ने जीटी रोड पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जिला परिषद, ब्लॉक समिति चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को अकाली-भाजपा प्रत्याशियों नेे कांग्रेस पर पर्चे दाखिल नहीं करने देने का आरोप लगाया। फिरोजपुर, ममदोट व अन्य हिस्सों में गठबंधन उम्मीदवारों के दस्तावेज भी फाड़ने का आरोप लगाया गया। नाराज अकाली-भाजपा नेताओं ने प्रत्याशियों व वर्करों के साथ धरना देकर घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया।
भाजपा जिला प्रधान देंविदर बजाज ने आरोप लगाया कि तीन दिन से उनके प्रत्याशियों को एनओसी बीडीओ दफ्तर से नहीं मिली। इस पर वह लोग वीरवार की शाम जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर बलविंदर सिंह धालीवाल से मिले थे। धालीवाल ने उन्हें आश्वस्त किया था, कि भाजपा के सभी उम्मीदवारों के नामांकनपत्र दाखिल होंगे। उन्होंने बताया कि एनओसी न मिलने पर भाजपा प्रत्याशियों ने हलफनामे लगाकर अपने दस्तावेज पूरे किए।
शुक्रवार की सुबह उनके सभी प्रत्याशी मिनी सचिवालय के गेट के पास खड़े हो गए। उन्हें व उनके प्रत्याशियों को कांग्रेसियों ने अंदर जाने से रोका और प्रत्याशियों के दस्तावेज भी छीन लिए। उन्होंने का कांग्रेसियों पर उनकी एक महिला प्रत्याशी से दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। शिअद नेता वरदेव सिंह मान (नोनी) ने भी कांग्रेसियों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि शिअद के किसी भी उम्मीदवार को कांग्रेसियों ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीसी ऑफिस में बैठे है, उनके इशारे पर अधिकारी काम कर रहे हैं।