{"_id":"5a33fcf24f1c1b193e8b8de4","slug":"121513356530-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कर्मियों ने मांगों को लेकर की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कर्मियों ने मांगों को लेकर की रैली
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा कर्मचारियों ने की रैली
मनरेगा कानून को पारदर्शी ढंग से लागू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
मनरेगा कर्मचारियों ने मनरेगा को पारदर्शी ढंग से लागू करने समेत अन्य मांगों के लिए शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह पार्क में रैली की। इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
नेताओं ने कहा कि समय की सरकारें मनरेगा को समाप्त करने पर तुली हुई हैं, मगर वह ऐसा नहीं होने देंगे। निचले स्तर के अधिकारी मनरेगा में घपलेबाजी करते हुए कर्मचारियों को नुकसान पहुंच रहे हैं। मनरेगा रोजगार यूनियन के मुख्य सलाहकार जगरूप ने कहा कि वह मनरेगा को सही ढंग से लागू करवाने के लिए संघर्ष किसी को हद तक ले जाने को तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा कानून 2005 योजना को पारदर्शी ढंग से लागू करने, किए गए कार्य का बकाया देने, मनरेगा कार्य में अड़चन पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, कार्य आवेदन की रसीद देने, शिकायत का निपटारा सात दिन में करने की मांग की। इसके बाद उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के नाम एडीसी (डी) के कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान बोहड़ सिंह सुखना, गुरमेल सिंह, मनजीत सिंह, जगसीर सिंह, सुखजिंदर सिंह, हरलाभ सिंह, बलबीर सिंह, चंबा सिंह, गुरभिंदर कौर, मनजीत कौर और जैमल सिंह मौजूद थे।