फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   12 minor bruises, body, young man, Board, Civil Hospital, police, Jalandhar.

नाबालिग युवक के शरीर पर 12 चोट के निशान

Thu, 08 May 2014 11:04 PM IST
जालंधर।
जालंधर। Updated Thu, 08 May 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
12 minor bruises, body, young man, Board, Civil Hospital, police, Jalandhar.
पुलिस की थर्ड डिग्री से घबराकर कस्टडी से फरार होने वाले नाबालिग के शरीर पर 12 ऐसी चोटों के निशान मिले हैं जो पुलिस टॉर्चर में ही लगते हैं। पैरों की तली, घुटनों, आंखों, जांघ और कान पर चोटों की पुष्टि हो गई है। यह पुष्टि सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के बोर्ड ने अपनी जारी की गई रिपोर्ट में की है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने निचली फोर्स को आदेश दिया है कि पीड़ित नाबालिग है। उसे पुलिस हिरासत में कोर्ट नहीं ले जाया जाएगा न ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी करेगी। पुलिस ने उस पर दो मामले दर्ज किए हुए हैं। इसमें एक हिरासत से फरार होने का भी है।
विज्ञापन


अब पुलिस अधिकारियों को आदेश मिल गए हैं कि उसको गिरफ्तार न किया जाए। वहीं पुलिस कमिश्नर ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को यह पत्र जारी कर दिया है कि वह इस केस की मजिस्ट्रेट जांच करवाएं क्योंकि यह मामला पुलिस के खिलाफ है। अब तक डिप्टी कमिश्नर वरुण रुज्जम ने मजिस्ट्रेट जांच के लिए अधिकारी नहीं नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मामला
28 अप्रैल को लोगों ने गुरुनानकपुरा में एक नाबालिग को स्नेचिंग करते रंगे हाथों काबू किया था। पुलिस ने उसे बालिग बताकर कोर्ट में पेश किया और एक दिन का रिमांड हासिल लिया था। युवक का आरोप था कि उसे सीआईए में थर्ड डिग्री दी गई।


इससे वह घबरा गया और कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस कमिश्नर ने चौकी इंचार्ज विजय कुमार व मुंशी बलविंदर कुमार पर केस दर्ज कर उनको सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में एडीसीपी नवीन सिंगला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था लेकिन बाद में पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को इसकी मजिस्ट्रेट जांच के लिए डिप्टी कमिश्नर को सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed