{"_id":"5c70251abdec2229d23985dd","slug":"11550853402-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतमय व निष्पक्ष लोकसभा चुनावों के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतमय व निष्पक्ष लोकसभा चुनावों के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
लोकसभा चुनावों के लिए आयोग तैयार
पंजाब के 13 लोकसभा हलकों के 23124 पोलिंग बूथों पर इस्तेमाल होगी वीवीपैट मशीनें
गुरदासमान व अभिनव बिंद्रा होंगे ब्रांड एंबेसडर
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने कहा कि चुनाव आयोग पंजाब में निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया के साथ साथ वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन और रिटर्निंग अफसरों की पहले चरण की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है।
शुक्रवार को डॉ. एस करुणा राजू जालंधर आए हुए थे और स्थानीय सर्किट हाउस में चुनावों की तैयारियों संबंध जायजा लिया। पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग का मुख्य उद्देश्य जहां शांतमय व निष्पक्ष चुनाव करवाना है। आयोग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों और विशेष तौर पर युवकों, पहली बार बने वोटरों, प्रवासी भारतीयों और तीसरे लिंग वाले वोटरों की चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय हिस्सेदारी को यकीनी बनाया जाए ताकि वह लोकतंत्र में हिस्सा ले सकें।
उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से वोटिंग प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता के लिए प्रदेश के सारे 23124 पोलिंग बूथों पर वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके लिए रिटर्निंग अफसरों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। वीवीपैट मशीन द्वारा 7 सेकेंड तक एक स्लिप दिखाई जाएगी, ताकि वोटर को यकीन हो सके कि उसने जिस उम्मदीवार को वोट दिया है, उसी को पोल हुआ है। आयोग की तरफ से 2.50 लाख युवकों को वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड किया गया है, जो कि पहली बार वोटर बने हैं। इसके अलावा 2-3 मार्च को बूथ स्तर पर वोट बनाये जाएंगे। आयोग की तरफ से प्रवासी भारतीयों एवं तीसरे लिंग वाले वोटरों की सक्रिय भूमिका के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब में केवल 1000 प्रवासी भारतीय वोटर और 365 थर्ड जेंडर वोटर हैं। जो कि आबादी और वर्तमान 2 करोड़ 3 लाख वोटरों के अनुपात में काफी कम हैं।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनावों के दौरान तकनीकी का सुचारू ढंग से इस्तेमाल करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से एक सी-विकान नामक एप भी जारी किया जा रहा है। जिसके द्वारा लोग वोटिंग के दौरान किसी किस्म की धक्केशाही, वोटिंग प्रक्रिया के दौरान कमी आदि के बारे में फोटा या वीडियो सीधे तौर पर कमीशन तक भेजने में समर्थ होंगे। यकीनी बनाया जाएगा कि शिकायत पर 100 मिनट के अंदर-अंदर कार्रवाई करके एक्शन के बारे में शिकायतकर्ता को सूचित भी किया जाएगा। इसके अलावा कमीशन की तरफ से एक टोल-फ्री नंबर 1950 भी शुरू किया गया है। चुनाव आयोग ने गुरदास मान और अभिनव बिंद्रा को ब्रांड अंबैसेडर बनाया है। जो कि अलग-अलग माध्यमों से लोगों को बिना किसी डर, भय, लालच के वोट के सही इस्तेमाल के लिए प्रेरित कर रहे हैं और जागरूक करेंगे।