{"_id":"5bd5e06fbdec226998046ac8","slug":"11540743279-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत
Updated Sun, 28 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत
तलवंडी भाई (फिरोजपुर)। तलवंडी भाई के गांव सदा सिंह वाला में रविवार को गेहूं की बिजाई कर रहे किसान की मशीन तले आकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किसान सुखजिंदर सिंह (42) पुत्र नछत्तर सिंह निवासी गांव सदा सिंह वाला खेत में ट्रैक्टर के पीछे सीडर मशीन लगाकर गेहूं की बिजाई कर रहा था। अचानक मशीन में खराबी के कारण आवाज आने लगी। सुखजिंदर चलते ट्रैक्टर के दौरान मशीन के ऊपर आकर चेक करने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मशीन की चपेट में आ गया। इससे सुखजिंदर सिंह की मौत हो गई।