{"_id":"5aa40fa24f1c1ba3238b471c","slug":"11520701346-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ कैप्टन की एसटीएफ सफेद हाथी साबित हुई : सरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ कैप्टन की एसटीएफ सफेद हाथी साबित हुई : सरीन
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार का कच्चा चिठ्ठा खोलेगी भाजपा: सरीन
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
सूबे की कांग्रेस सरकार ने पुलिस की एसटीएफ टीम गठित कर नशे को एक माह में खत्म करने का जनता से वादा किया था। एक वर्ष बाद भी एसटीएफ की कार्यप्रणाली बहुत ही सुस्त व नकारात्मक होने के चलते नशे पर अंकुश नहीं लग सका है। यह बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सरीन ने शनिवार को भाजपा जिला प्रधान शाम सुंदर अग्रवाल के निवास स्थान पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
एडवोकेट सरीन ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के चुनावी वादों को स्वीकार करते हुए प्रदेश की सत्ता सौंपी थी। कांग्रेस सरकार ने जनता के विश्वास व नैतिकता के धर्म को तोड़ते हुए एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों का कर्ज माफ करने के लिए शर्तें रख रहे हैं। चुनावों से पहले कैप्टन ने बिना शर्त कर्जा माफ करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अब हैलीकाप्टर के माध्यम से रेत खड्ढों का निरीक्षण कर खुद मान लिया है कि प्रदेश में रेत माफिया के साथ कथित तौर पर कांग्रेस के कुछ विधायक व अधिकारी जुड़कर मालामाल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे का व्यापार बंद नहीं हुआ है, जबकि इंटेलीजेंस ने सरकार को 32 व्यक्तियों के नाम सौंपे थे, लेकिन मुख्यमंत्री व समूची सरकार नशे को खत्म करने की इच्छा शक्ति ही नहीं रखती तो सरकार के वादे जमीनी हकीकत पर एक शून्य के सामान है। सरकार के प्रति जनता का मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है। कैप्टन सरकार की वादाखिलाफी को लेकर 18 मार्च को सुबह 10 बजे जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में रैली आयोजित होगी, जिसमें कांग्रेस सरकार का कच्चा चिट्ठा खोला जाएगा। इस मौके पर उमेश शारदा, मंडल प्रधान संदीप बजाज, मीडिया प्रभारी राजेश सूरी, सुशील भल्ला, अनिश अग्रवाल मौजूद थे।