{"_id":"5a9ec0484f1c1b4d588bbc5e","slug":"11520353352-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी योग्य लाभार्थी भलाई स्कीमों से वंचित नहीं रहना चाहिए: राणा गुरजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी योग्य लाभार्थी भलाई स्कीमों से वंचित नहीं रहना चाहिए: राणा गुरजीत सिंह
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नीले कार्डों की जांच के लिए बनाएं टीमें’
विधायक राणा गुरजीत ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
कोई भी योग्य लाभार्थी सरकार की भलाई स्कीमों के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह निर्देश विधायक कपूरथला राणा गुरजीत सिंह ने योजना भवन में भलाई स्कीमों और प्रोगामों की प्रगति का जायजा लेने के लिए डीसी मोहम्मद तैय्यब समेत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक के दौरान दिए। उन्होंने आटा-दाल, पेंशन और दूसरे स्कीमों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग से धक्का और भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। कुछ गांवों से योग्य लाभार्थियों के नीले कार्ड न बनने या गलत बनने की कुछ शिकायतें मिल रही हैं, जिनकी पड़ताल करवानी जरूरी है। उन्होंने हिदायत की कि इस संबंधी जांच टीमों का गठन करके रिपोर्ट पेश की जाए। डीसी ने भरोसा दिलाया कि योग्य लाभार्थियों को भलाई स्कीमों का लाभ पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनवाने संबंधी जहां कहीं भी मुश्किल पेश आ रही है, वहां कैंपों का भी प्रबंध किया जाएगा। अधिकारियों ने अपने अधीन आती सेवाओं और इनकी प्रगति की मौजूदा स्थिति से विस्तार से जानकार दी। इस मौके पर एडीसी सामान्य राहुल चाबा, एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर, एसडीएम कपूरथला डा. नयन भुल्लर, डीएफएससी पिंदर सिंह, जिला प्रोग्राम अधिकारी सुखदीप कौर मुलतानी, मनजीत सिंह निज्जर, विशाल सोनी, गुरदीप सिंह बिशनपुर, नरिंदर मनसू हाजिर थे।