फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डीआरएम ने लेखक राकेश की लिखी पुस्तक अरन करोड़ज बाए मैनेजमेंट रेलवे लैंड ए वेल्यूएबल असेट का किया विमोचन

डीआरएम ने लेखक राकेश की लिखी पुस्तक अरन करोड़ज बाए मैनेजमेंट रेलवे लैंड ए वेल्यूएबल असेट का किया विमोचन

Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने लेखक राकेश की लिखी पुस्तक अरन करोड़ज बाए मैनेजमेंट रेलवे लैंड ए वेल्यूएबल असेट का किया विमोचन
लेखक राकेश की पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
लेखक राकेश की ओर से अंग्रेजी में लिखी पुस्तक ‘अर्न करोड़ज बाय मैनेजमेंट रेलवे लैंड ए वेल्यूएबल असेट’ का विमोचन रेल मंडल प्रबंधक विवेक कुमार ने सोमवार को किया। यह पुस्तक रेलवे के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। क्योंकि रेलवे अपनी बेकार पड़ी जमीन से करोड़ों रुपये कमाना चाहता है। पुस्तक में बताया गया है कि रेलवे अपने बेकार पड़ी जमीन से कैसे करोड़ों रुपये कमा सकती है। लेखक राकेश कुमार ने बताया कि इस पुस्तक में जमीन से संबंधित नवीनतम नीतियों को भी शामिल किया है। यह किताब रेलवे के अलावा दूसरे सैकड़ों लोगों के लिए भी फायदेमंद है। किताब में लेखक ने उन सभी घटनाओं का जिक्र किया है, जिन भू-माफिया ने रेलवे की जमीन को हड़पने का प्रयास किया था, जिसे उन्होंने नाकाम किया है। लेखक ने रेवेन्यु विभाग के पुराने रिकार्ड से रेलवे की करोड़ों रुपये की जमीन का पता लगाया है। लेखक ने बताया कि भारतीय रेलवे के पास चार लाख 58 हजार 589 हेक्टेयर जमीन है। इसमें से 46 हजार 409 हेक्टेयर जमीन खाली पड़ी है। पुस्तक के जरिये रेलवे अपनी बेकार जमीन से सालाना करोड़ों रुपये कमा सकता है। लेखक ने बताया कि रेलवे की हाई लेवल सेफ्टी कमेटी डॉ. अनिल काकोदकर की अगुवाई में गठित की थी।

फोटो संख्या-01एफजेडआरपी05
कैप्शन--फिरोजपुर में डीआरएम विवेक कुमार लेखक राकेश कुमार की पुस्तक का विमोचन करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed