{"_id":"5a184f2d4f1c1b686a8b570a","slug":"11511542573-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत व मिट्टी के अवैध खनन को लेकर विजिलेंस के आईजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत व मिट्टी के अवैध खनन को लेकर विजिलेंस के आईजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत और मिट्टी के अवैध खनन करने वालों पर होगी कार्रवाई : आईजी
विजिलेंस के आईजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
जिले में रेत और मिट्टी के अवैध खनन को लेकर विजिलेंस के आईजी शिव कुमार वर्मा ने शुक्रवार सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान गैर-कानूनी ढंग से रेत और मिट्टी की निकासी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यही नहीं आम जनता को निर्माण कार्य के लिए तय मूल्य पर रेत और मिट्टी मुहैया करवाई जाए।
आईजी वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि जिले में कहीं भी गैर-कानूनी ढंग से रेत और मिट्टी की निकासी की सूचना मिलने पर तुरंत चेकिंग की जाए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। डिप्टी कमिश्नर रामवीर ने कहा कि अवैध रेत खनन संबंधी जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सूचना मिलने पर तुरंत चेकिंग की जाती है और आरोपियों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। माइनिंग विभाग के अधिकारी गुरजंट सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से पीबी ग्राम्स पोटर्ल आनलाइन तैयार किया है, लोग अवैध खनन संबंधी की इस पर शिकायत दे सकते हैं। इस मौके पर एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
फोटो संख्या-24एफजेडआरपी01
कैप्शन--फिरोजपुर में अवैध रेत व मिट्टी खनन संबंधी विजिलेंस के आईजी शिव कुमार वर्मा जिले के अधिकारियों से बैठक करते हुए।