{"_id":"5a0878894f1c1b156b8b5662","slug":"11510504585-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदीप कौर का अंडर-19 टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदीप कौर का अंडर-19 टीम में चयन
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
नवदीप कौर का अंडर-19 टीम में चयन
मुक्तसर। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली की अंडर-19 टीम में गांव समाघ के गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल की नवदीप कौर पुत्री रणजीत सिंह का चयन हुआ है। एसोसिएशन के महासचिव प्रो. गुरबाज सिंह संधू ने बताया कि नवदीप कौर 15 नवंबर से जमशेदपुर में बीसीसीआई के वुमन क्रिकेट अंडर-19 एक दिवसीय लीग एंड नॉक आउट टूर्नामेंट में अपना हुनर दिखाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिंदर भुसरी ने नवदीप कौर और परिजनों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। नेशनल पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान में रविवार को एसोसिएशन की ओर से नवदीप कौर को क्रिकेट किट व अन्य सामान देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ज्वाइंट सचिव सुभाष चंद्र, स्कूल के एमडी राजवंत सिंह गिल, कोच बलजीत सिंह, कोच मनजीत कुमार, ट्रेनर मनिंदर चोपड़ा, विनोद कुमार आशू, आकाशदीप शर्मा, जगजीवन सिंह, विनोद कुब्बा और पंकज दीप अरोड़ा भी मौजूद थे।