{"_id":"5b6727154f1c1b07788b7c81","slug":"111533486869-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी लड़की होने पर युवक ने जहर निगल जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी लड़की होने पर युवक ने जहर निगल जान दी
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी बार बेटी होने पर पिता ने निगला जहर, मौत
फरीदकोट। थाना सादिक के गांव मराड़ में अपने घर दूसरी लड़की के पैदा होने पर मानसिक रूप से परेशान हुए युवक ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान संदीप सिंह (28) पुत्र रेशम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि संदीप सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। करीब पांच वर्ष पहले उसका विवाह गांव गोलेवाला (फरीदकोट) निवासी रमनदीप कौर के साथ हुआ था। करीब ढाई वर्ष पहले उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया था और बीती 31 जुलाई को फिर दोबारा उसके घर एक कन्या ने जन्म लिया। मृतक संदीप के पिता रेशम सिंह ने पुलिस को बताया कि दूसरी लड़की पैदा होने पर संदीप परेशान हो गया। शनिवार को संदीप ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। उसे तुरंत फरीदकोट के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।