फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   13 अप्रैल को गोल चौंक विवाद में गोली लगने से मारे गए यशवंत बोबी को अलग अलग नेताओं ने दी श्रदांजलि

13 अप्रैल को गोल चौंक विवाद में गोली लगने से मारे गए यशवंत बोबी को अलग अलग नेताओं ने दी श्रदांजलि

Sun, 06 May 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
13 अप्रैल को गोल चौंक विवाद में गोली लगने से मारे गए यशवंत बोबी को अलग अलग नेताओं ने दी श्रदांजलि
फगवाड़ा में राजनेताओं ने बोबी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

शहर में कड़े पुलिस बंदोबस्त, लुधियाना-जालंधर ट्रैफिक रूट डायवर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा।
13 अप्रैल को स्थानीय गोल चौक का नाम बदलने व बिना मंजूरी संविधान चौक बोर्ड लगाए जाने पर दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प में चली गोली दौरान मारे गए वाल्मीकि समुदाय के युवक यशवंत कुमार उर्फ बोबी नमित का श्रद्धांजलि समागम का आयोजन अमर पैलेस बंगा रोड पर किया गया। इसमें अलग अलग सियासी पार्टियों के विधायक, वाल्मीकि, रविदास भाईचारे, संत समाज के आगुओं ने शिरकत कर अपने श्रद्दासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को देखते हुए किसी भी संभावी दुर्घटना से बचने के लिए एसएसपी संदीप शर्मा की अगुवाई में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। जालंधर जोन के आईजी नौनिहाल सिंह भी शहर में मौजूद रहे।

समागम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमति संतोष चौधरी, विधायक व एससी कमीशन के उपचेयरमैन राज कुमार वेरका, विधायक पवन कुमार टीनू, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जोगिंदर सिंह मान, पूर्व विधायक मोहन लाल बंगा,बसपा प्रदेशाध्यक्ष रछपाल राजू, वाल्मीकि समाज से गेजा राम,पवन सेठी, राजपाल घई, धर्मवीर सेठी, राज कुमार भट्टी आदि ने संबोधन करते कहा कि यशवंत उर्फ बोबी ने समाज के लिए शहादत दी है। उन्होंने कहा कि सारा समाज सेठी परिवार के साथ हर समय खड़ा है। प्रवक्ताओं ने यशवंत बोबी के नाम पर ट्रस्ट बनाए जाने की मांग की। उन्होंने गोली कांड के दोषियों की गिरफ्तारी व गोल चौक का नाम बदल का संविधान चौंक रखे जाने की प्रदेश सरकार से की। विधायक राज कुमार वेरका ने पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से श्रद्धासुमन भेंट किए तथा कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी गई है तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। बोबी सेठी के परिवार ने लोगो से शांति तथा आपसी भाईचार बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


फोटो 06केपीटीपीपीएचजी01,02,03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed