फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दो अकाली पार्षद कांग्रेस में शामिल, बब्बू की उपप्रधानगी को खतरा

दो अकाली पार्षद कांग्रेस में शामिल, बब्बू की उपप्रधानगी को खतरा

Mon, 08 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
दो अकाली पार्षद कांग्रेस में शामिल, बब्बू की उपप्रधानगी को खतरा
दो अकाली पार्षद कांग्रेस में शामिल
विज्ञापन

कैटोनमेंट बोर्ड में अकाली बब्बू की उपप्रधानगी को खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
कैंट बोर्ड के पार्षद सेबेस्टियन राय और महिला पार्षद दीप्ति कद अकाली दल को अलविदा कह कर कांग्रेस में शामिल हो गए। सेबेस्टियन राय और दीप्ति के पति विशाल कद पर एक युवती को अगवा करने का मामला दर्ज है और आज तक युवती का पता नहीं चला वह कहां पर है। सियासी जानकारों का कहना है कि विधायक परमिंदर सिंह पिंकी इन दोनों पार्षदों को पार्टी में शामिल कर कैंटोनमेंट बोर्ड के उपप्रधान पद से शिअद (ब) के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू के बेटे सुरेंदर सिंह उर्फ बब्बू को पद से हटाकर कांग्रेस का उपप्रधान बनाना चाहते हैं।
सियासी जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के पास दो पार्षद हैं, जिनमें रीना मोंगा व सपना शामिल है। कैंट बोर्ड में कुल आठ पार्षद हैं। सुरेंद्र सिंह और उसके भाई रोहित का पहले ही भाजपा पार्षद जोरा सिंह के साथ विवाद चल रहा है, जो मामला अदालत में विचाराधीन है। इसलिए जोरा के अकाली दल का समर्थन करने की उम्मीद नही है। कुल मिलाकर कांग्रेस के खेमे में पांच पार्षद हैं और अकाली के पास तीन है। इससे कभी भी सुरेंदर सिंह की उपप्रधानगी को खतरा पैदा हो सकता है। जानकारों का कहना है कि अकाली दल का एक पार्षद सुनील कुमार उर्फ शीला पर कई केस दर्ज हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह भी कांग्रेस में पलटी मार सकते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात को सेबेस्टियन राय को पुलिस कथित तौर पर घर से गिरफ्तार करके ले गई थी और रविवार को सेबेस्टियन कांग्रेस में शामिल हो गए। उधर, थाना कैंट प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शनिवार की रात को सेबेस्टियन राय को गिरफ्तार नहीं किया था। सेबेस्टियन राय और विशाल कद पर फिलहाल एक युवती को अगवा करने का मामला दर्ज है, जिसकी जांच एसपी (एच) अमरजीत सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed