{"_id":"5a47c9b34f1c1bc20a8b58fd","slug":"111514654131-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय कर्वज मुकाबले में पटियाला के विद्यार्थी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय कर्वज मुकाबले में पटियाला के विद्यार्थी अव्वल
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर, बरनाला और अमृतसर ने पाया दूसरा व तीसरा स्थान
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में हुआ प्रदेश स्तरीय विज्ञान-गणित क्विज मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
शिक्षा विभाग पंजाब की तरफ से विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषय के प्रति रुचि पैदा करने के लिए प्रदेश स्तरीय क्विज मुकाबला पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला में करवाया गया है। इसमें पंजाब के 22 जिलों की जिला स्तरीय क्विज विजेता टीमों ने भाग लिया। नौवीं और दसवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों पर आधारित टीम ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे डीसी कपूरथला मोहम्मद तैय्यब ने विद्यार्थियों में हो रहे अकादमिक सुधारों का श्रेय शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार, डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा प्रशांत भूषण गोयल की दूरगामी सोच के साथ उठा जा रहे प्रयासों को दिया।
इस में मुकाबले में विज्ञान विषय के तीन और गणित विषय के दो राउंड के दौरान प्रश्न लेक्चरर हरजिंदर गोगना और शिक्षा सुधार टीम के विषय माहिर मनप्रीत सिंह ने पूछे। कड़े मुकाबलों में सरकारी जूनियर माडल हाई स्कूल नाभा जिला पटियाला ने पहला स्थानि हासिल करते हुए 5100 रुपये की राशि हासिल की। जबकि 3100 रुपये दूसरा इनाम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखूपुरा जिला गुरदासपुर और तीसरा 2100 रुपये इनाक सरकारी हाई स्कूल काहल जिला बरनाला और जिला अमृतसर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरछाछीना ने हासिल किया। विशेष तौर पर पहुंचे एएसपीडी विजस कुमार ने डीईओ (स) कपूरथला सत्तपाल कौर बाजवा, डिप्टी डीईओ (स) बिक्रमजीत सिंह, जिला विज्ञान सुपरवाइजर कपूरथला गुरशरन सिंह, डीएसएस जालंधर बलजिंदर सिंह, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर लेक्चरर सुनील बजाज को बधाई दी। मुख्य अतिथि डीसी कपूरथला ने विजेता विद्यार्थियों को इनामी राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर साइंस सिटी के डिप्टी जनरल मैनेजर शीरज बातिश, डीपीआरओ अश्वनी कुमार, प्रिंसिपल अमरजीत सिंह बाजवा, अमित कुमार, शरनजोत सिंह, मलकीत सिंह, विकास धवन, दिनेश चोपड़ा और दिलबाग सिंह मौजूद थे।