फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   किसानों ने मांगों व मुश्किलों पर किया विचार-विमर्श

किसानों ने मांगों व मुश्किलों पर किया विचार-विमर्श

Fri, 29 Mar 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने मांगों व मुश्किलों पर किया विचार-विमर्श
‘चुनावी घोषणा पत्र कानूनी रूप से लागू हो’
विज्ञापन

मुक्तसर। भारतीय किसान यूनियन (कादियां) की ग्रुप की बैठक प्रदेश महा सचिव जगदेव सिंह कानियांवाली की अध्यक्षता में गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के भाई महा सिंह दीवान हाल में हुई। जिसमें किसानों के मसलों पर विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने कहा कि उन्होंने 18 मार्च को चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर यह मांग उठाई थी कि राजनीतिक पार्टियों की ओर से जारी किए जाने वाले चुनावी घोषणा पत्र को कानूनी रूप दिया जाए। अगर इस बार पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों से भागी तो वह कोर्ट में केस दायर कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने धान की लगवाई एक जून से करने की मांग उठाई, क्योंकि 20 जून को लगाए धान को पकने के लिए समय पूरा नहीं मिलता। उन्होंने यह भी फैसला किया कि इस बार वह चुनावों के दौरान प्रचार करने आने वाले नेताओं से पहले चुनाव में किए वादे पूरे न करने के संबंध में भी पूछा जाएगा। इस मौके पर गुरतेज सिंह, पूरण सिंह, शेर सिंह, सरबजीत सिंह, दिलबाग सिंह, गुरजंट सिंह, दलजीत सिहं, मेजर सिंह, अवतार सिंह, निर्मल सिंह, गुरचरण सिंह, सुखदेव सिह, कुलविदंर सिहं, इकबाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed