{"_id":"5aa018414f1c1b4e588bc5ca","slug":"101520441409-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांतिकारी किसान यूनियन ने दिया डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांतिकारी किसान यूनियन ने दिया डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरना
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान यूनियन का डीएसपी कार्यालय के सामने धरना
युवती से छेड़छाड़ मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जीरा(फिरोजपुर)।
भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की ओर से बुधवार को डीएसपी कार्यालय के सामने धरना दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन शादी समारोह के दौरान एक फोटोग्राफर की ओर से युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के विरोध में किया गया। इसकी अगुवाई ब्लॉक सचिव लखवीर सिंह ने की।
इस दौरान प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह जीरा के प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि गांव फेरोके में एक विवाह समागम दौरान एक युवती के साथ एक फोटोग्राफर की ओर से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। इसके बाद फोटोग्राफर के भाई ने पीड़ित परिवार को धमकाया और पुलिस में दी शिकायत वापस लेने की बात कही। धरने में नेताओं ने कहा कि आरोपी का समर्थन राजनीतिक नेता कर रहे हैं। इस वजह से पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
नेताओं ने कहा कि स्थानीय पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाये पीड़िता के रिश्तेदारों के खिलाफ मामले दर्ज कर रही है। यूनियन नेताओं ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष को और तेज करेंगे। इस दौरान मजदूर नेता दिलबाग सिंह, जोगा सिंह, जुगराज सिंह और ज्ञान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो संख्या-07एफजेडआरपी02
कैप्शन -जीरा (फिरोजपुर) में डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरना देते क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता व सदस्य।