{"_id":"6867f54012fe9a6fc2035e56","slug":"10-year-old-girl-raped-and-then-strangled-to-death-muktsar-news-c-81-1-spkl1024-100587-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सभी केंद्र...\n10 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सभी केंद्र... 10 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या
विज्ञापन
-एक आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पीटा, दूसरा भागने में कामयाब
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर।
शहर में दस साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी गई। बल्लमगढ़ रोड पर बनी झुग्गियों में परिवार के साथ जैतो (फरीदकोट) से आई बच्ची का झुग्गी में ही रहने वाले विवाहित व्यक्ति ने अपहरण के बाद दुष्कर्म किया।
मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं। इन दिनों जैतो में रह रहे थे। वे हर साल मुक्तसर में मजदूरी के लिए आते हैं। शुक्रवार की सुबह वह 11 बजे परिवार के साथ मुक्तसर पहुंचे। थोड़ी देर बाद उनकी 10 साल की बच्ची लापता हो गई। पूरा परिवार उसे ढूंढने में लगा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दो घंटे बाद झुग्गियों के किनारे पर उगी घास के पास से बच्ची की चीख सुनाई दी। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि दो लोग बच्ची को पकड़े हुए थे। उनको देखते ही वह भाग निकले। लहूलुहान बच्ची मौके पर ही दम तोड़ चुकी थी। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी, जबकि दूसरा भाग निकला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों द्वारा पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई।
उधर, घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई न हुई तो वह पूरा परिवार खुदकुशी कर लेगा। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरणदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) पोक्सो एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है। बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।