फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar STF team arrested a youth from Amritsar with 2 kg 146 grams of heroin

Punjab: जालंधर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से दो किलो 146 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 10:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 Oct 2025 10:08 AM IST
सार

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह से हो सकता है। हेरोइन की खेप पाकिस्तान से सीमा पार ड्रोन के जरिये मंगवाई गई होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Jalandhar STF team arrested a youth from Amritsar with 2 kg 146 grams of heroin
पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : संवाद

विस्तार

सोमवार देर रात एसटीएफ जालंधर की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के तारा वाले पुल के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ प्रिंस निवासी मकबूलपुरा, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 146 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जालंधर एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक भारी मात्रा में नशे की खेप लेकर किसी ग्राहक को देने के लिए तारा वाला पुल के पास बाइक पर घूम रहा है।  सूचना के आधार पर टीम ने तारा वाले पुल पर नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह से हो सकता है। हेरोइन की खेप पाकिस्तान से सीमा पार ड्रोन के जरिये मंगवाई गई होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को यह नशा किसने सप्लाई किया और आगे यह किसे देने वाला था। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। टीम ने कहा है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed