{"_id":"67aefc63f268f46b950c7562","slug":"jagjit-singh-dallewal-s-health-deteriorated-team-of-doctors-left-for-chandigarh-in-ambulance-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों में चिंता का माहौल: जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस से चंडीगढ़ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों में चिंता का माहौल: जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस से चंडीगढ़ रवाना
Fri, 14 Feb 2025 01:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, खनौरी बॉर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी, खनौरी बॉर्डर
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:48 PM IST
सार
जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने की खबर से किसानों में चिंता का माहौल है। आंदोलनकारी किसान उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
जगजीत सिंह डल्लेवाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन के प्रमुख नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से चंडीगढ़ ले जाया गया। उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद है, जो लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, डल्लेवाल पिछले कई दिनों से आंदोलन के दौरान किसानों के साथ डटे हुए थे। लगातार संघर्ष और बदलते मौसम के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें चंडीगढ़ रेफर करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
किसानों में चिंता, स्वस्थ होने की कामना
जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने की खबर से किसानों में चिंता का माहौल है। आंदोलनकारी किसान उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। किसान नेता डल्लेवाल लंबे समय से किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनकी यह भूमिका आंदोलन के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।
विज्ञापन