फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   India-Pkistan Showdown on 'Punjab Day', November 1st CM Bhagwant Mann Makes Major Announcement

Punjab: 1 नवंबर को 'पंजाब डे' पर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

Sun, 24 May 2026 12:30 PM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Sun, 24 May 2026 12:30 PM IST
सार

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सभी अहम मुकाबले जालंधर और मोहाली के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियमों में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
India-Pkistan Showdown on 'Punjab Day', November 1st CM Bhagwant Mann Makes Major Announcement
मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के खेल प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि पंजाब पहली बार प्रतिष्ठित एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण 1 नवंबर (पंजाब डे) को होने वाला भारत और पाकिस्तान का रोमांचक मैच होगा।

विज्ञापन


जालंधर और मोहाली में होंगे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले
मुख्यमंत्री ने खेल विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस बड़े इवेंट के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। इस आयोजन से जुड़ी कुछ अहम बातें इस प्रकार हैं:

विज्ञापन
  • आयोजन की तारीखें: टूर्नामेंट का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच करवाने की तैयारी चल रही है। इसका विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मैच के वेन्यू: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सभी अहम मुकाबले जालंधर और मोहाली के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियमों में खेले जाएंगे।
  • पूर्ण सहयोग का भरोसा: सीएम भगवंत मान ने इस शानदार आयोजन के लिए खेल विभाग और आयोजकों को राज्य सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

हॉकी की नर्सरी है पंजाब
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमेशा से हॉकी की नर्सरी रहा है और देश को कई महान खिलाड़ी दिए हैं। राज्य की धरती पर इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन हमारे युवाओं में नई ऊर्जा भरेगा और उन्हें खेलों की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed