फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   In laws beat female teacher threw her out of the house in Halwara

पंजाब में महिला टीचर पर ससुरालियां ने बरसाए ईंट-पत्थर: लोन लेकर घर बनाया उसी से बाहर निकाला, पांच पर केस

Sun, 28 Jul 2024 06:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Jul 2024 06:19 PM IST
सार

रायकोट के हलवारा में सरकारी स्कूल शिक्षिका के साथ ससुरालियों ने मारपीट की है। महिला पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया। इस हमले में महिला शिक्षिका के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
In laws beat female teacher threw her out of the house in Halwara
मामला हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के हलवारा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर ससुराल पक्ष ने ईंट-पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। शिक्षिका ने 19 जुलाई को पिछले दिनों पति बडुंदी निवासी जसवीर सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। गगनदीप कौर की शिकायत पर सास-ससुर और देवर-देवरानी के खिलाफ रायकोट सदर पुलिस ने मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वहीं, गगनदीप को सरकारी अस्पताल रायकोट में भर्ती करवाया गया है। महिला के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। जांच अधिकारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि पीड़िता का आरोपी पति मामला दर्ज होने के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल की शिक्षिका गगनदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2020 में जसवीर सिंह के साथ हुई थी। वह शराब के नशे में उससे मारपीट करता है। उसका कीमती सामान भी हड़प लिया है। उसने बैंक से लोन लेकर ससुराल पक्ष से अलग घर बनाया था। 27 जुलाई की शाम वह मायके गांव जलालदीवाल से अपनी दोनों बेटियों और चचेरे भाई जगसीर को साथ लेकर ससुराल गांव बडुंदी सामान लेने गई थी। वहां ससुर कुलदीप सिंह, सास रविंदर कौर, देवर सुखवीर सिंह व देवरानी मंदीप कौर ने उसे उसके बनाए घर में जाने नहीं दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और ईंट-पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगनदीप ने बताया कि इस घरेलू कलह के चलते उसकी बेटियां तीन महीने से स्कूल नहीं गईं और वह भी मेडिकल लीव पर चल रही है। इससे उसकी नौकरी और बच्चों का भविष्य खतरे में है। उसकी बेटी रहमत कौर और सहज कौर स्कूल की परीक्षा भी नहीं दे पाई। पुलिस ने शिकायत पर कुलदीप सिंह, रविंदर कौर, सुखवीर सिंह व मंदीप कौर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed