फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   House damaged by lightning strike in Kapurthala

कपूरथला में गिरी बिजली: घर को पहुंचा नुकसान, टूटी दीवार; पीड़ित परिवार ने की मुआवजे की मांग

Thu, 17 Sep 2026 04:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2026 04:27 PM IST
सार

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आसमानी आपदा के कारण हुए नुकसान का जायजा लेकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए

विज्ञापन
House damaged by lightning strike in Kapurthala
कपूरथला में घर पर गिरी बिजली - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के प्रीत नगर क्षेत्र में देर रात बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से कई घरों में लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल सामान का नुकसान हो गया। वहीं, बिजली गिरने के कारण सात घरों के लाखों रुपये के नुकसान के साथ-साथ वॉर्ड नंबर-36 के पार्षद की घर की दीवारों में दरारें पड़ गईं और दीवारें तक फट गईं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन




प्रीत नगर निवासी पीड़ित अमृत और वॉर्ड नंबर-36 के कांग्रेसी पार्षद गुरपाल सिंह बिल्ला ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे अचानक तेज बिजली की गड़गड़ाहट हुई। धमाका इतना जोरदार था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम गिरा हो। इसके बाद उनके घर की दीवारों में दरारें पड़ गईं और कई जगह दीवारें फट गईं। 
विज्ञापन


पीड़ितों के अनुसार, आसमानी बिजली गिरने से आसपास के करीब सात घरों में इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान जल गया। इनमें एसी, एलईडी टीवी, फ्रिज, टुल्लू पंप की मोटर सहित कई अन्य घरेलू उपकरण शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आसमानी आपदा के कारण हुए नुकसान का जायजा लेकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed