{"_id":"63fc8fbb118898f3e90dbc48","slug":"hiv-positive-prisoner-attacks-jail-warden-with-sharp-spoon-in-sangrur-jail-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sangroor: संगरूर जेल में वार्डन पर हमला, HIV पॉजिटिव कैदी ने तीखे चम्मच से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sangroor: संगरूर जेल में वार्डन पर हमला, HIV पॉजिटिव कैदी ने तीखे चम्मच से किया वार
Mon, 27 Feb 2023 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:41 PM IST
सार
जेल वार्डन लछमन सिंह के बयान के अनुसार तीन दोषी जेल में बंद हैं। जब वह वार्ड नंबर 7 में गया तो तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। एक एचआईवी पॉजिटिव कैदी ने स्टील के तेज चम्मच से खुद को काट कर उन्हें मारने की कोशिश की ताकि वह भी एचआईवी पॉजिटिव हो जाएं।
विज्ञापन
संगरूर जेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर जेल में बंद तीन विचाराधीन कैदियों ने जेल वार्डन पर हमला कर उसे एचआईवी पॉजिटिव करने की कोशिश की। हमलावरों में एक एचआईवी पॉजिटिव है। आरोपी ने पहले एक चम्मच से अपने शरीर पर वार कर खुद को जख्मी किया और उसके बाद वार्डन पर उसी चमचे से हमला किया। पुलिस ने वार्डन के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना 23 फरवरी शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना सिटी-1 संगरूर में दर्ज रिपोर्ट में संगरूर जेल वार्डन लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को उनकी डयूटी जेल के वार्ड नंबर 6 और 7 के हवालात व लंगर में थी। शाम करीब छह बजे जब वह वार्ड नंबर 7 के आगे पहुंचे तो तीन कैदियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पहले उन पर कोई भारी वस्तु मारी गई, जिससे वह नीचे गिर गया। हमला तीन कैदियों ने किया है।
विज्ञापन
इनमें से एक कैदी एचआईवी पॉजिटिव है। उसने एक चम्मच को धारदार बनाया। पहले उसने अपने शरीर पर वार किया और बाद में उसी चम्मच से उस पर वार करने की कोशिश की ताकि मुझे भी एचआईवी पॉजिटिव किया जा सके। डीएसपी अजयपाल सिंह ने बताया कि वार्डन लक्ष्मण सिंह के बयान पर तीनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन