{"_id":"6319855a11db3b2abb5f2899","slug":"hawalati-escaped-from-emergency-ward-of-kapurthala-civil-hospital-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: चोरी के मामले में पकड़ा गया हवालाती सिविल अस्पताल से फरार, फिल्लौर पुलिस ने किया था काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: चोरी के मामले में पकड़ा गया हवालाती सिविल अस्पताल से फरार, फिल्लौर पुलिस ने किया था काबू
Thu, 08 Sep 2022 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:33 AM IST
सार
हवालाती संदीप सिंह के फरार होने की सूचना मिलने के बाद तुरंत पीसीआर टीम तथा पुलिस के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। कपूरथला पुलिस के मुताबिक हवालाती के साथ सुरक्षा गार्ड जालंधर पुलिस के थे।
विज्ञापन
फरार हवालाती
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से बुधवार देर शाम हवालाती फरार हो गया। पुलिस ने पूरी रात सर्च अभियान चलाया लेकिन हवालाती का कुछ पता नहीं चल पाया। एसपी डी हरविंदर सिंह ने बताया कि हवालाती को जालंधर देहात पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में काबू किया गया था। सुरक्षा गार्ड भी जालंधर पुलिस के ही थे। फिलहाल दोनों जिलों की पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हवालाती संदीप सिंह वासी गांव हबोवाल को फिल्लौर पुलिस ने चोरी के आरोप में 5 सितंबर को काबू किया था। संदीप सिंह कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद था। उसे बुधवार देर शाम बीमारी के चलते सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। अभी इमरजेंसी वार्ड में पर्ची बनाने की प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं की जा रही थी कि अचानक संदीप सिंह फरार हो गया।
विज्ञापन
हवालाती संदीप सिंह के फरार होने की सूचना मिलने के बाद तुरंत पीसीआर टीम तथा पुलिस के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। कपूरथला पुलिस के मुताबिक हवालाती के साथ सुरक्षा गार्ड जालंधर पुलिस के थे। लेकिन फिलहाल सारी रात दोनों जिलों की पुलिस द्वारा तलाश करने के बावजूद संदीप सिंह का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। एसपी डी हरविंदर सिंह ने बताया कि हवालाती संदीप सिंह चोरी के मामले में फिल्लौर पुलिस द्वारा काबू किया गया था। फरार हुए हवालाती की तलाश की जा रही है। जल्द ही हवालाती संदीप सिंह को गिरफ्तार कर दिया जाएगा और उक्त मामले में सुरक्षा गार्डो पर भी उचित कानूनी कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।
विज्ञापन