फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Harsimrat Kaur Badal attack on central government in Bathinda of Punjab

हरसिमरत कौर का आरोप: वाल्मीकि समाज से बोलीं- मोदी साहब ने मेरा सांसद फंड रोक दिया, नहीं तो मैं फंड ही फंड बांटती

Tue, 19 Oct 2021 06:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Oct 2021 06:08 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी साहब ने हमारी सांसद निधि रोक दी है। इसके अलावा उन्होंने सिंघु बॉर्डर घटना की सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से जांच कराने की मांग की। 

विज्ञापन
Harsimrat Kaur Badal attack on central government in Bathinda of Punjab
सांसद हरसिमरत कौर बादल को मांग पत्र सौंपते वाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोदी साहब ने मेरा सांसद फंड रोक दिया नहीं तो मैं फंड ही फंड बांटती। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर ने उस समय कही जब वाल्मीकि समाज के लोग सांसद से भवन निर्माण के लिए फंड की मांग कर रहे थे। सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिंघु बॉर्डर पर हुई घटना किसी गहरी साजिश का नतीजा है। जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। 

विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि पूरी घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से करवाई जाए। जो निहंग अमनदीप सिंह और केंद्रीय मंत्री की मुलाकात की फोटो समाचार पत्र में छपी है उससे साफ जाहिर है कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए घटना करवाई गई। 
विज्ञापन


जिन लोगों ने बेअदबी करवाई वो आज उम्रकैद की सजा भुगत रहे हैं और कांग्रेस ने बेअदबी पर राजनीति की थी तो अब कांग्रेस में अंदरूनी कलह और कुर्सी की लड़ाई चल रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने बीएसएफ के जरिए आधा पंजाब केंद्र के हवाले कर दिया है। प्रदेश सरकार को तुरंत इस मामले में एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसिमरत कौर ने अपने देवर वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का नाम लिए बगैर कहा कि वे लोग खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीटते रहे लेकिन प्रदेश सरकार पेट्रोल-डीजल पर बड़ी मात्रा में टैक्स वसूल कर रही। अगर इसके बावजूद खजाना खाली है तो वो बात समझ से बाहर है। हमारी सरकार आने दो हम अपने आप प्रदेश का खजाना भर देंगे। हमें पता है कि खजाना कैसे भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed