फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Half burnt body of Sunil missing for two days found in Moga

Punjab Crime: मोगा में युवक का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी, दो दिन से लापता था सुनील

Tue, 17 Sep 2024 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Sep 2024 05:11 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में दो दिन से लापता युवका का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या का शक जताया है। 

विज्ञापन
Half burnt body of Sunil missing for two days found in Moga
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के गांव सिंघावाला में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब दो दिन से घर से लापता गुरमुख सिंह उर्फ सुनील का अधजला शव गांव के बाहर गंदे नाले से मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक के पिता रेशम सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरमुख सिंह रविवार शाम 6 बजे अपने चाचा के घर पैसा लेने गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। पूरे दिन उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार की शाम पुलिस ने फोन किया कि सिंघावला गंदे नाला के पास एक शव मिला है, आकर पहचान करें। जब पहचान की गई तो वह उनके बेटे गुरमुख सिंह उर्फ सुनील का ही निकला। शव आधा जला हुआ था। ऐसा लग रहा था कि किसी ने कत्ल करके सबूत मिटाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


मृतक के पिता ने बताया कि गुरमुख शादीशुदा है। डेढ़ साल की एक बेटी भी है। उन्होंने कहा कि हमारी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। हम किसी पर शक भी नहीं कर सकते। सोमवार को कुछ प्रवासी मजदूरों ने गंदे नाले में पड़े एक युवक के शव का फोटो वायरल किया था, जो हमारे पास बाद में आया। उस समय शव जला हुआ नहीं था लेकिन जब शाम को देखने गए तो वह आधा जला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जनक राज ने बताया कि सोमवार शाम को एक शव मिला, जिसकी पहचान गुरमुख सिंह के तौर पर हुई है। उम्र करीब 22-23 साल है। वह घर से दो दिन से लापता था। सोमवार देर रात उसका जला हुआ शव मिला। परिवार के बयान पर एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed