फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gopi Nijjar shot dead who close associate of gangster Sukha Kahlwan

गोपी निज्जर का कत्ल: 'सिद्धू मूसेवाला की मौत पर इसने ही खुशी मनाई थी, बदला लिया'; डोनी बल गैंग ने ली जिम्मेदार

Sat, 02 May 2026 11:40 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कपूरथला
अमर उजाला नेटवर्क, कपूरथला Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 02 May 2026 11:40 AM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात ढिलवां जीटी रोड पर अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में डोनी बल गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Gopi Nijjar shot dead who close associate of gangster Sukha Kahlwan
Gopi Nijjar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के खासमखास साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निज्जर की वीरवार देर रात ढिलवां जीटी रोड पर एवन पैलेस के पास देर रात उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जब वह ढिलवां के एक रेस्टोरेंट से वापस अपने गांव लौट रहा था। 
विज्ञापन


गोपी निज्जर सुक्खा काहलवां हत्याकांड में मुख्य गवाह रहा और सुक्खा का राइट हैंड था। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां की पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और मृतक के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन


मृतक की गोपी निज्जर गांव जयरामपुर जिला कपूरथला का रहने वाला था। उधर, एसएसपी के अनुसार थाना ढिलवां में मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके दबिश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार की शाम सात बजे के करीब गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निज्जर कार लेकर ढिलवां स्थित एक रेस्टोरेंट पर गया था, वहां से वापस लौटते समय देर रात ढिलवां जीटी रोड पर एवन पैलेस के पास अज्ञात हमलावरों ने उसे घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

 

वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। तक गोपी निज्जर का शव काफी देर तक कार में ही पड़ा रहा। देर रात घटना की सूचना मिलने पर ढिलवां पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 3:45 बजे मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

 

रोते हुए मां ने बताया कि सुक्खा काहलवां केस की गवाही के बाद से उसकी जान को खतरा था। गोपी चार भाई बहन हैं। दो बहनें व भाई विदेश में हैं वह खुद कुंवारा था। 

एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की विभिन्न टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसएसपी ने कहा कि मृतक गोपी निज्जर पर भी तीन केस दर्ज थे।
 

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में डोनी बल गैंग ने ली जिम्मेदारी
आज जो ढिलवां गोपी निज्जर का कत्ल हुआ है उसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल व अन्य लेते हैं। यह हमारे एंटी जग्गू व लॉरेंस का नाम इस्तेमाल करता था। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर पर ही इसने खुशी मनाई। इसने हमारे भाई गोरे बरियार के कातिलों को पनाह दी और हमारे भाई विक्की गौंडर के बारे में भी सोशल मीडिया पर गलत बोलता था। 

 

सिद्धू मूसेवाला की मौत की खुशी मनाने का लिया बदला
हमने इसे मारकर अपने भाइयों का बदला ले लिया है। ये आदमी हमार भाइयों के घरों पर 40-40 बंदे लेकर जाता था। हम बता देना चाहते हैं कि जो हमारे बारे में बुरा सोचता है अपनी तैयारी रखना। जिला पुलिस इस पोस्ट के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed