फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Goods train derailed in Phillaur

Punjab: फिल्लाैर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, यार्ड से मेन लाइन पर आते समय फेल हुआ ब्रेक

Fri, 10 Jan 2025 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 01:00 PM IST
सार

बीते वर्ष जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड एरिया में भी शंटिंग के दौरान दो बार मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उस समय भी जांच टीमें बैठाई गई थीं, जिसमें रेल कांटे की समस्याएं प्रकाश में आई थीं।

विज्ञापन
Goods train derailed in Phillaur
फिल्लाैर में ट्रैक से उतरी मालगाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

फिल्लौर रेलवे स्टेशन के पास यार्ड से मेन लाइन अमृतसर नई दिल्ली रेल ट्रैक पर आते समय ब्रेक फेल होने से मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हालांकि किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना वीरवार रात पाैने तीन बजे उस समय घटी, जब मालगाड़ी को यार्ड से निकालकर मेन लाइन पर लाया जा रहा था। इसी बीच ब्रेक उतर जाने से डिब्बा पटरी से उतर गया।
विज्ञापन


यह मालगाड़ी फिल्लौर से जालंधर की तरफ आने लगी थी। यार्ड में घटना से रेलगाड़ियां भी प्रभावित नहीं हुई। घटना के तुरंत बाद कंट्रोल पर मैसेज दिया गया और जालंधर से रेल रेस्क्यू मोबाइल वैन को भेजा गया। इसके साथ ही कई अधिकारियों के साथ-साथ टीम भी मौके पर मुस्तैद हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 4:15 बजे मालगाड़ी को फिर से पटरी पर लाकर ट्रैक क्लीयर किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मामले को लेकर फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और घटनाक्रम की जांच करवाने के आदेश भी दिए हैं। इसे लेकर टीम भी गठित की गई है कि आखिर यह लापरवाही कहां हुई है और इसके क्या कारण निकले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड एरिया में भी शंटिंग के दौरान दो बार मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उस समय भी जांच टीमें बैठाई गई थीं, जिसमें रेल कांटे की समस्याएं प्रकाश में आई थीं। ऐसे में अब जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह घटना कैसे और किन कारणों की वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed