{"_id":"c8f4d65911f0e733f81f275c694a1255","slug":"good-news-for-industrilist-for-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के उद्योगपतियों के लिए राहत लाई ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के उद्योगपतियों के लिए राहत लाई ये खबर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Nov 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में उद्योगपतियों को वैट रिफंड की अदायगी स्टार रेटिंग सिस्टम के हिसाब से आनलाइन की जाएगी। इस बात की घोषणा उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गत् शाम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं (जिनमें मंत्री मदन मोहन मित्तल और भगत चुन्नी लाल, सलाहकार तीक्ष्ण सूद और ट्रेडर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नरोतम रत्ती शामिल थे) के साथ हुई बैठक के बाद फैसला लिया गया कि उद्योगपतियों/व्यापारियों द्वारा स्व मूल्यांकन के आधार पर वैट रिफंड आनलाइन उनके खातों में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
यह रिफंड उद्योगपतियों को एडवांस टैक्स के तौर पर जमा हुए विशेष फंड से दिया जाएगा।
बादल ने कहा कि इस विशेष फंड में सबसे पहले वैट रिफंड की अदायगी की जाएगी। महीने के अंत में यदि इस विशेष फंड में कोई पैसा शेष बचता है तो उसे राज्य के कंसोलीडेटिड फंड में जमा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
महीने की जमा राशि अनुमानित 200 करोड़ रुपये बनती है और इस जमा राशि के साथ महीने के 100 करोड़ रुपये की करीब रिफंडों की अदायगी की जाएगी। यह घोषणा सुखबीर बादल ने विधानसभा में भी दी थी।
उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि सबसे अधिक टैक्स अदा करने वाले को फाईव स्टार श्रेणी में रखा जाएगा और उसे रिफंड 15 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। इसी तरह 4, 3 और 2 स्टार वालों को आनलाइन वैट रिफंड क्रमवार 25, 35 और 45 दिनों में कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों/ उद्योगपतियों को व्यापार बढ़ाने में प्रोत्साहन भी मिलेगा। मित्तल ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर, 2013 माह में 70 करोड़ रुपये का वैट रिफंड आनलाइन अदा किया गया है।