फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Girl dies in Gujjar camp in Raikot mark on neck brother in custody

हत्या या आत्महत्या: रायकोट में गुज्जरों के डेरे में युवती की मौत, गले पर निशान, भाई हिरासत में, मौके पर पुलिस

Wed, 23 Oct 2024 02:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Oct 2024 02:59 PM IST
सार

लुधियाना के राजकोट में गुज्जरों के डेरे में युवकी की मौत हुई है। परिवार का कहना है कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने युवती के बड़े भाई को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Girl dies in Gujjar camp in Raikot mark on neck brother in custody
मामले की जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के रायकोट में गुज्जरों के डेरे में युवकी की मौत की घटना हुई है। रायकोट के सिलोआणी रोड पर स्थित गुज्जरों के डेरे में 20 वर्षीय नूरां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का कहना है कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसके गले गले पर निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है। उधर, पुलिस ने पूछताछ के लिए नूरां के बड़े भाई रुकमदीन को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


नूरां की मां संपुरां ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे नूरां पशुओं को चराने के लिए डेरे से बाहर जाने की जिद कर रही थी। उसके पिता गुलाम कादिर की मौत हो चुकी है। इसलिए बिन बाप की जवान लड़की नूरां को वह ज्यादा बाहर नहीं भेजते थे। नूरां बुधवार को जिद कर रही थी। उसे मना किया तो उसने घरवालों से झगड़ा किया। गुस्से में वो डेरे के अंदर चली गई और फंदा लगा लिया। मृतका की मां संपुरां ने डेरे में मौजूद भाईचारे के अन्य लोगों की मदद से नूरां को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  
विज्ञापन

                             
जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस, डीएसपी हरजिंदर सिंह, सीआईए स्टाफ जगरांव इंचार्ज किक्कर सिंह, थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह और थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि मृतका के परिवार के सदस्य अपने बयान बदल रहे हैं। जिसके चलते नूरां की मौत की जांच कई एंगल से की जा रही है | फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार वर्ष पहले बरनाला से रायकोट आए गुलाम कादिर और संपुरां ने सिलोआणी रोड पर डेरा डाल दूध का धंधा शुरू किया था। उनके नौ बच्चों में नूरां बीच वाली बेटी थी। कुछ समय पहले गुलाम कादिर की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed