फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Girl burnt alive after fire broke out in moving car near Talwandi Bhai town of Firozpur

Firozpur: चलती कार में अचानक लगी आग, जिंदा जली चार साल की बच्ची, तलवंडी भाई में हादसा

Mon, 06 Mar 2023 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 11:53 AM IST
सार

आग लगने के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे परिवार के बाकी सदस्य बाहर आ गए, लेकिन कार के शीशे जाम होने के कारण कार की आगे की सीट पर बैठी चार साल की मासूम तरणवीर उर्फ तनु बाहर नहीं निकल सकी। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Girl burnt alive after fire broke out in moving car near Talwandi Bhai town of Firozpur
चलती कार में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर के तलवंडी भाई कस्बे के पास एक दर्दनाक हादसे में एक चलती कार में अचानक आग लगने से चार साल की बच्ची जिंदा जल गई। जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह पुत्र मघर सिंह निवासी ग्राम कलेर जिला फरीदकोट अपनी पत्नी, तीन बेटी और एक बेटे के साथ अपनी स्विफ्ट कार से धर्मकोट में अपने रिश्तेदारों के यहां गया था।
विज्ञापन


वहां से वापस आते समय तलवंडी भाई फरीदकोट व गांव कोट करोड़ में उनकी कार अचानक खराब हो गई। वह सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी कर जैसे ही बाहर निकले, तो अचानक कार में आग लग गई। उनकी पत्नी व दो लड़कियां उसमें बैठी थीं। आग लगने के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठी पत्नी, दो बेटियां और बेटा बाहर आ गया, लेकिन कार के शीशे जाम होने के कारण कार की आगे की सीट पर बैठी चार साल की मासूम तरणवीर उर्फ तनु बाहर नहीं निकल सकी। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed