फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   gangraped minor girl

नाबालिग को ट्यूबवेल से बांधकर किया घिनौना काम

Tue, 27 Aug 2013 09:35 AM IST
फिरोजपुर/अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
gangraped minor girl

दो युवकों ने एक नाबालिग बच्ची को अगवा कर उससे सामूहिक दुराचार किया। आरोपी बच्ची को खेत में एक ट्यूबवेल पर ले गए और वहां रस्सी से बांध कर उससे दुराचार किया।

विज्ञापन


पुलिस को बेहोशी की हालत में रस्सी से बंधी बच्ची सोमवार सुबह मिली। यह घटना जिला फिरोजपुर के एक गांव में रविवार रात नौ बजे हुई।

उधर, मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  पीड़ित बच्ची के मां-बाप पंजाब पुलिस के हैड कांस्टेबल के घर में दो साल से रह रहे हैं। ये लोग बिहार के रहने वाले हैं।

पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि रविवार रात नौ बजे वह घर से कूड़ा फेंकने के लिए बाहर गई थी।

उसी समय मलवाल कदीम निवासी संदीप पुत्र बारा व कैलाश पुत्र कासम उसका मुंह बंद कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर खेत में एक ट्यूबवेल पर ले गए।

वहां पर उसे रस्सी से बांध कर दुराचार किया। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ गए।

पूरी रात बेहोशी की हालत में ट्यूबवेल पर ही बंधी रही। सुबह लोगों ने उसे देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच बच्ची को वहां से बरामद कर उसका सिविल अस्पताल फिरोजपुर में मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मेडिकल में डाक्टरों ने दुराचार की पुष्टि की है। उसी के आधार पर संदीप और कैलाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed