{"_id":"6aabd264e6bc73dada0630db","slug":"four-year-old-child-kidnapped-in-jalandhar-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में चार साल के बच्चे का अपहरण: गली में खेल रहा था मासूम, एक्टिवा सवार युवक ले गए अपने साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में चार साल के बच्चे का अपहरण: गली में खेल रहा था मासूम, एक्टिवा सवार युवक ले गए अपने साथ
Thu, 17 Sep 2026 05:13 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:13 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, शुरुआती सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर स्पष्ट नहीं होने के कारण एक्टिवा सवार युवकों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस आसपास के रास्तों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है
विज्ञापन
एक्टिवा सवार युवकों ने किया बच्चे का अपहरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर में दिनदहाड़े चार साल के मासूम बच्चे के कथित अपहरण से हड़कंप मच गया। थाना बस्ती बावा खेल के तहत लेदर कॉम्प्लेक्स रोड के पास एक मोहल्ले में दोपहर करीब 1:45 बजे एक्टिवा सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा बच्चे को ले जाने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे की मां शानू के मुताबिक, उनका चार वर्षीय बेटा घर के पास कुंज गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक्टिवा पर आए दो अज्ञात युवक बच्चे को अपने साथ लेकर राज नगर की तरफ फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।स्थानीय निवासी गोल्डी ने बताया कि घटना के समय गली में कई बच्चे खेल रहे थे। बच्चे के साथ मौजूद उसके छोटे दोस्त कृष ने भी बताया कि दो अनजान युवक एक्टिवा पर आए और उसके दोस्त को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शुरुआती सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर स्पष्ट नहीं होने के कारण एक्टिवा सवार युवकों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस आसपास के रास्तों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और शहर के प्रमुख रास्तों व नाकों पर चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस टीम संदिग्ध एक्टिवा और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि 17 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे बच्चे के गुम होने की सूचना पुलिस को मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो एक्टिवा सवार व्यक्ति बच्चे को अपने साथ लेकर गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बस्ती बावा खेल में केस दर्ज कर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमों द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि बच्चे और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार, बच्चे की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और उसकी सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।