{"_id":"66c328c032eefd3d350cb810","slug":"four-smugglers-arrested-in-firozpur-heroin-opium-pistol-cartridges-and-drug-money-worth-rs-13-lakh-recover-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में चार तस्कर गिरफ्तार: हेरोइन, अफीम, पिस्टल, कारतूस और 13 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद, दो सगे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में चार तस्कर गिरफ्तार: हेरोइन, अफीम, पिस्टल, कारतूस और 13 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद, दो सगे भाई
Mon, 19 Aug 2024 04:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:43 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में नशा तस्करी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे भारी मात्रा में नशा और असहला भी बरामद हुआ है। आरोपियों में दो सगे भाई हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर सीआईए स्टाफ ने दाना मंडी (फिरोजपुर कैंट-तलवंडी भाई) के पास से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी दो सगे भाई हैं। तलाशी दौरान एक किलोग्राम हेरोइन, एक किलो 16 ग्राम अफीम, एक पिस्टल, सात कारतूस और 12 लाख 90 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। थाना कुलगढ़ी व तलवंडी भाई पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सीआईए की टीम गश्त कर रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो सगे भाई हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। इनके पास अवैध असलहा भी है। इन्होंने नशे के कारोबार के लिए गांव नवां पूर्वा में किराये पर कोठी ली है। दोनों भाई नवां पूर्वा से टोयोटा कार पर सवार होकर दाना मंडी फिरोजपुर कैंट की तरफ आ रहें हैं। ये दोनों पुल के पास खड़े ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने उक्त जगह पर दबिश दी। आरोपी विशाल उर्फ शैली व सोनू वासी माछियां (जीरा) को काबू कर लिया है। तलाशी दौरान एक किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, सात कारतूस व 12 लाख 90 हजार रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी विशाल व सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इसी तरह सीआईए टीम ने तलवंडी भाई की दाना मंडी के गेट के पास खड़े दो नौजवान पुलिस को शक की बुनियाद पर काबू कर तलाशी ली। इनके पास से एक किलो 16 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शंभू सिंह व दीरप सिंह वासी जहालावाड़ा (राजस्थान) के रूप में हुई है। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।