फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four accused arrested in Sarpanch murder case

सरपंच हत्या मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देकर भाग गए थे जम्मू-कश्मीर

Sat, 14 Mar 2026 08:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Mar 2026 08:53 PM IST
सार

पुलिस ने सरपंच हत्या मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
Four accused arrested in Sarpanch murder case
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोगा जिले के बाघापुराना में 6 मार्च को भरे बाजार में दिनदहाड़े फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने गांव पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरपंच की हत्या के बाद रूपिंदर कौर नाम की एक महिला ने कुछ चैनलों को दिए बयान में कहा था कि सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी उनकी मदद करते थे, जिस कारण उनके पति और परिवार वालों ने ही हैप्पी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


वहीं, मृतक के पिता ने भी बताया था कि उनका बेटा गांव जेमल वाला की एक लड़की की मदद करता था, जिसके चलते उसके पति और परिवार ने उसके बेटे की हत्या करवा दी। बाघापुराना पुलिस ने मृतक सरपंच के पिता के बयान के आधार पर रूपिंदर कौर के पति मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, जसकरण सिंह उर्फ जासू और करीब 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सरपंच की हत्या करने के बाद चारों आरोपी जम्मू कश्मीर भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। आखिरकार चारों आरोपी जम्मू कश्मीर पुलिस के हाथ लग गए। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को मोगा पुलिस को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में जानकारी देते हुए बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि मोगा पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू की पहचान कर ली थी, जबकि बाकी तीन आरोपियों की पहचान बाद में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए गांव राउके कलां से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी किराए पर ली थी। हत्या करने के बाद उन्होंने वह गाड़ी जगराओं के एक गांव में अपने किसी रिश्तेदार के घर के बाहर छोड़ दी और अपनी दूसरी गाड़ी में सवार होकर जम्मू-कश्मीर की तरफ फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मोगा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर गाड़ी को बरामद कर लिया। इसके बाद टेक्निकल टीम और मोगा सीआईए स्टाफ ने आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान चारों आरोपी जम्मू-कश्मीर के लद्दाख इलाके में अपनी गाड़ी खराब होने के कारण रुक गए, जहां जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू, योगेश शर्मा, हरविंदर सिंह उर्फ हिन्दा और जसनप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है। मनप्रीत सिंह बबलू का नाम पहले से ही एफआईआर में दर्ज था, जबकि बाकी तीनों के नाम भी अब एफआईआर में शामिल कर लिए गए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इनमें एक पिस्तौल मनप्रीत सिंह बबलू की लाइसेंसी है, जबकि दो अन्य पिस्तौल अवैध हैं। पुलिस के अनुसार इस वारदात में करीब 15 राउंड फायर किए गए थे। सभी आरोपी मनप्रीत सिंह बबलू के दोस्त बताए जा रहे हैं।

डीएसपी ने बताया कि मनप्रीत सिंह बबलू के भाई जोबनप्रीत सिंह, पिता जसवंत सिंह और जसकरण सिंह जस्सू का नाम भी एफआईआर में दर्ज है। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में रूपिंदर कौर की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। जम्मू-कश्मीर से चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शनिवार को मोगा लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed