{"_id":"275f33cf8e3ab507e0b1a0f73ae16251","slug":"foundation-stone-disappeared-before-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन से पहले गायब हो गया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन से पहले गायब हो गया शिलान्यास
अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 24 Sep 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना करतारपुर के गांव धीरपुर में पानी की टैंकी व सप्लाई व्यवस्था के उद्घाटन से पहले शिलान्यास के लिए लगाया पत्थर गायब हो गया।
शिलान्यास स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर यह पत्थर मिला। इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास पहले सोमवार को होना था कि लेकिन डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की तरफ से बुलावा आने के कारण यह शिलान्यास रुक गया था। मंगलवार को जेल मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर के बेटे दमनबीर सिंह की ड्यूटी लगाई थी लेकिन शिलान्यास से पहले ही पत्थर गायब हो गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी रोष है।
गांव के सरपंच लाल सिंह, पूर्व सरपंच महिंदर सिंह, पंच गुरनाम सिंह, मोहन सिंह, लश्कर सिंह, बूटा सिंह, राजरानी, जीत सिंह, सुनीता (सभी पंचायत सदस्य) ने बताया कि मंगलवार को उन्हें शिलान्यास पत्थर के गायब होने का पता चला। सूचना मिलते ही पूरा गांव एकत्रित हो गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद इंस्पेक्टर सुरिंदर पाल भी मौके पर डॉग स्कवायड लेकर पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचने पर किसी ने बताया कि पत्थर तो आगे पड़ा हुआ है। जब लोग वहां पहुंचे तो देखा पत्थर तोड़कर बिखेरा हुआ था। इस मौके उनके साथ रेश सिंह सेखों, बलजिंदर सिंह हेयर, शिंदर सिंह, जत्थेदार निर्मल सिंह, गुरमीत सिंह मठारू ने इस घटना पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
गांव धीरपुर में वाटर सप्लाई स्कीम के तहत सरकार की तरफ से 48 लाख 28 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं। इस स्कीम से पूरे क्षेत्र को पानी की सप्लाई देने के लिए टैंकी बननी है। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन जेल मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर ने 23 सितंबर को करना था। सुखबीर बादल ने उन्हें बठिंडा बुला लिया था, जिस कारण उद्घाटन नहीं हो सका।
गांव के लोगों के मुताबिक इससे पहले भी ऐसी ही तीन घटनाएं गांव में हो चुकी हैं। पहले गांव में पार्क, फिर श्मशानघाट तथा मल्लियां वाली सड़क बनाने के शिलान्यास वाले पत्थर को शरारती तत्व नुकसान पहुंचा चुके हैं। गांव के सरपंच लाल सिंह का कहना है कि लोग गांव के विकास से ईष्या करते हैं। लोगों को मिलने वाली ऐसी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा भाईचारे में दरार डालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
थाना करतारपुर के प्रभारी सुरिदर पाल ने कहा कि घटना की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर शांति के साथ रहने की अपील की है।