{"_id":"df15e66b13506bcd8c5b4a1017b0a766","slug":"nawashar-council-instaling-cctv-camera-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के बाद नगर काउंसिल भी लगवाएगी सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के बाद नगर काउंसिल भी लगवाएगी सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
नगर काउंसिल शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। काउंसिल प्रधान ललित मोहन
विज्ञापन
पाठक की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक मेें इस प्रोजेक्ट पर पांच लाख रुपये
खर्च करने को मंजूरी दे दी गई है।
काउंसिल की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने से पुलिस प्र्रशासन भी काफी खुश है क्योंकि नवांशहर में पुलिस प्रशासन की ओर से डेढ़ दर्जन के करीब सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। ऐसे में शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को लगाने में की गई कोशिशों को काफी बल मिल गया है।
नवांशहर सिटी इंचार्ज इंस्पेक्टर राज कुमार की ओर से कुछ दिन पहले सीसीटीवी प्रोजेक्ट शुरू करवाया गया था इसका एसएसपी स्नेहदीप शर्मा ने उद्घाटन किया था। काउंसिल की ओर से लगाए जाने वाले इस प्रोजेक्ट का एक लिंक पुलिस प्रशासन को भी सौंपा जाएगा।