{"_id":"66cf2c5a268f8cb47d0e348b","slug":"firing-on-owner-of-sindhi-bakery-in-ludhiana-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में फायरिंग: दिनदहाड़े सिंधी बेकरी में घुसे बदमाश, मालिक पर किए तीन फायर, गर्दन में लगी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में फायरिंग: दिनदहाड़े सिंधी बेकरी में घुसे बदमाश, मालिक पर किए तीन फायर, गर्दन में लगी गोली, गंभीर
Wed, 28 Aug 2024 07:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:25 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सिंधी बेकरी में घुसकर बेकरी मालिक पर फायरिंग कर दी। बदमाश ने तीन राउंड फायर किए, जिससे एक गोली बेकरी मालिक की गर्दन में लगी। वहीं उसके साथ बैठा एक व्यक्ति भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के प्रतिष्ठित सिंधी बेकर्स की राजगुरु नगर ब्रांच में बुधवार को दिनदहाड़े एक्टिवा सवार युवकों ने गोलियां चला दी। बदमाशों ने एक के बाद तीन राउंड फायर किए। एक गोली बेकरी मालिक की गर्दन में लगी है, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, साथ बैठे एक व्यक्ति भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने जिस समय गोलियां चलाई, उससे आधा घंटे पहले ही बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन वह मिसफायर कर गया। गोलियां चलने की आवाज सुन बेकरी के अंदर मौजूद लोग और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वहां भगदड़ मच गई। चंद मिनटों में वारदात को अंजाम दे आरोपी एक्टिवा पर ही फरार हो गए। कर्मचारियों ने बेकरी मालिक नवीन कुमार और उसके साथ बैठे इंद्रजीत को इलाज के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया। दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। सीसीटीवी में दो आरोपी एक्टिवा पर आते हुए कैद हुए हैं।
विज्ञापन
मिसफायर होने पर भाग गए थे दोनों बदमाश
बेकरी मालिक नवीन कुमार और उनके साथ कर्मचारी इंद्रजीत बैठा था। बुधवार शाम करीब चार बजे एक्टिवा सवार दो युवक बेकरी के बाहर आकर रुके। एक एक्टिवा पर ही बैठा रहा तो दूसरा अंदर चला गया। उसने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन मिस फायर हो गया। इसके बाद आरोपी धमकियां देकर फरार हो गया। बैकरी मालिक ने भी किसी को इस बारे में बताया नहीं।
आधे घंटे के बाद फिर आ धमका बदमाश
करीब आधे घंटे बाद फिर से बदमाश आया और उसने आते ही फायरिंग कर दी। एक गोली नवीन की गर्दन के पास लगी। जबकि इंद्रजीत के गोली लगी या फिर छर्रे लगे इस का अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और वह भी घायल हो गया। गोलियां चलने की आवाज सुन आसपास के दुकानदार भी बाहर आ गए। लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
क्या करते हैं अधिकारी
इस मामले में एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि अभी तक की जांच में कोई लूट का मामला सामने नहीं आया है। अभी परिवारिक सदस्यों और घायलों से बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही सारी कहानी स्पष्ट हो सकेगी कि गोली चलाने वाले नौजवान उन्हें जानते है या नहीं। आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। जिसमें आरोपी फरार होते हुए दिखाई दिए हैं। एक्टिवा का नंबर भी चेक किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरा मामला हल कर लिया जाएगा।