फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   fire in slums outside Kapurthala Rail Coach Factory rescue operation of fire brigade team continues

Punjab: कपूरथला रेल कोच फैक्टरी के बाहर झुग्गियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sun, 05 Nov 2023 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 Nov 2023 09:47 PM IST
सार

फायर ब्रिगेड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रात 8:10 पर आग लगने की सूचना मिली और तभी आठ बजकर 11 मिनट पर टीम चली गई। मौके पर पहुंच उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
fire in slums outside Kapurthala Rail Coach Factory rescue operation of fire brigade team continues
कपूरथला रेल कोच फैक्टरी के बाहर झुग्गियों में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में रेल कोच फैक्टरी परिसर के बाहर सड़क किनारे स्थापित झुग्गियों में रात आठ बजे के करीब अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद कपूरथला फायर बिर्गेड, आरसीएफ फायर बिर्गेड और सुलतानपुर लोधी से आई गाड़ियों से फायर अधिकारी हरप्रीत सिंह की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।   

विज्ञापन

हालांकि अभी आग लगने का करण मालूम नहीं हो सका है लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम और हुसैनपुर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही है। बताया जा रहा है कि आरसीएफ के बाहर लगभग डेढ़ सौ झुग्गियां हैं। जिनमें आग लगने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि यहां पिछले वर्ष भी आग लगने की घटना घटी थी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रात 8:10 पर आग लगने की सूचना मिली और तभी आठ बजकर 11 मिनट पर टीम चली गई। मौके पर पहुंच उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हुसैनपुर चौकी के इंचार्ज पूर्णचंद ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिसकर्मी भी जुटे हुए हैं। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed